फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिससे उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली निवासी हंसराज सिंह (25) पांच अगस्त को रिश्तेदारी से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर स्थित छजलैट के गांव कुचावली के सामने वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। तभी से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार की रात उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया है कि हंसराज की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें