फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शव पीएम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। क्षेत्र के गांव में खेत पर सिंचाई करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने पहुंचकर मौत का कारण जानने के लिए शव का पीएम कराने को कहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मलवाली डगरौली निवासी 26 वर्षीय संजीव पुत्र बाबूराम शुक्रवार रात को गांव को गांव ही सतपाल के साथ फसल की सिंचाई करने खेत पर गया था। नलकूप के पास पड़ी चारपाई पर दोनों सो रहे थे। बताते हैं कि मध्यरात्रि में सतपाल ने संजीव को जगाने की कोशिश की तो वह नहीं जगा। उसी वक्त सतपाल ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंच गए। निजी चिकित्सक को दिखाया तो उसने मृत घोषित कर दिया। शनिवार स़ुबह को जानकारी मिलने पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी पहुंच गए। मौत का कारण जानने के लिए उन्होंने कोतवाल से बात करके पीएम कराने की सलाह दी। परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया। परिजनों को मानना है कि संजीव की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जबकि ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक शराब का आदी था। अधिक शराब पीने से उसकी मौत हो सकती है। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि शव पीएम भेजा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें