फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पीआरवी के पुलिस कर्मियों संग की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में डींगरपुर मार्ग पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। समय से एंबुलेंस न मिलने पर ग्रामीणों ने पीआरवी पर तैनात सिपाहियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने पर थाने से पुलिस कर्मी पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पीआरवी में तैनात सिपाही की तहरीर पर आठ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

संभल जनपद नखासा थानाक्षेत्र के अतोरी गांव निवासी हरवीर किसान हैं। हरवीर के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, दो बेटे दीपक व हर्षित और एक बेटी गुड़िया है। दीपक बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार रात दीपक गांव के ही दोस्त दीपक पुत्र संजय को साथ लेकर बाइक से पाकबड़ा से डींगरपुर अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बाइक यूसुफपुर नगलिया गांव के पास पहुंची, तभी डींगरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों को कार चालक ने करीब 100 मीटर तक घसीटा। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 0241 पहुंच गई। पीआरवी घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर ले जाना चाह रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से कहा कि इसमें एक युवक की हालत गंभीर है। इसको ऑक्सीजन की जरूरत है। एंबुलेंस बुलवा लीजिए। काफी समय तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायल युवक बुरी तरह कराह रहे थे। इसके बाद ग्रामीण हंगामा करने लगे और उन्होंने पीआरवी 0241 में तैनात सिपाहियों को घेराव कर लात घूंसों से मारना पीटना शुरू कर दिया। पीआरवी वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना यूपी 112 पर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अन्य पीआरवी और थाने से भी पुलिस पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। इसके दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, चिकित्सकों ने दीपक पुत्र हरवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक पुत्र संजय की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। पाकबड़ा पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। पीआरवी पर तैनात स्वरूप सिंह ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र के यूसुफपुर नगलिया गांव के मशकूर, कादिर, रब सनद, जौहर अली, जुबैर आलम, मारुफ, आदिल शाबिस्ते आलम समेत 20 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ मारपीट और अभद्रता करने सरकारी गाड़ी को क्षति पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
युवकों को सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले गई थी कार
पाकबड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवकों को कार चालक ने करीब 100 मीटर तक घसीटा। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के जुटने पर आरोपी कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें