मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतक की पहचान रजत निवासी जेवड़ी के रूप में हुई है। पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि जानकारी मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। कटघर थानाक्षेत्र में भी शुक्रवार को अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। कटघर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मोर्चरी में रखवा दिया। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।