फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तनाव में युवक ने खाया जहर, माैत

Wed, 14 Oct 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के बीरमपुर गांव में पत्नी के मायके से न आने पर मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के पिता का आरोप है कि ससुरालियों के अभद्रता करने से आहत होकर उनके बेटे ने जान दी है।
बीरमपुर गांव निवासी रामफूल सिंह के बेटे जोगेंद्र सिंह (30) की शादी लगभग पांच साल पहले थाना बनियाठेर के कस्बा नराैली निवासी युवती के साथ हुई थी। जोगेंद्र के दो बच्चे हैं। रामफूल सिंह ने बताया कि सात अक्तूबर को उसके समधी घर आए और पुत्रवधू को अपने साथ ले गए। युवती ने मायके पहुंचकर जोगेंद्र को फोन करके कहा कि वह उसे यहां से ले जाए। इस पर जोगेंद्र अपनी ससुराल पहुंच गया लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं आई।
रामफूल सिंह का आरोप है कि उसके बेटे जोगेंद्र के साथ ससुरालियों ने अभद्र व्यवहार किया। ससुरालियों के अपमानित करने और पत्नी के मायके से न आने पर जोगेंद्र मानसिक तनाव में रहने लगा।
विज्ञापन

इसी वजह से मंगलवार सुबह उसने कहीं रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए पहले निजी चिकित्सकों और बाद में सीएचसी बिलारी में ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
जोगेंद्र मजदूरी करता था और अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा था। जोगेंद्र के परिवार में वृद्ध पिता रामफूल सिंह के अलावा माता कलावती और तीन बड़े भाई वीरेंद्र, विजय और गुडडू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें