फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या, तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका के परिवार के तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दर्ज किया है।
विज्ञापन

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के मुटेना निवासी सुमित (20 ) पुताई का काम करता था। वह मझोला के लाइन पार फकीरपुरा में किराये के मकान में रहता था। शुक्रवार दोपहर उसकी मां पूजा और दोनों छोटे भाई काम पर चले गए थे। इसी दौरान सुमित ने कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी थी। मां घर लौटी तो सुमित का शव लटकता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम आत्महत्या की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने मां पूजा तहरीर केस दर्ज कर लिया है। जिसमें महिला नपे बताया कि सुमित का मोहल्ले में ही रहने वाली युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी को लेकर युवती की मां नीलम, भाई सोनू और मौसेरा भाई गोलू उसे धमकी दे रहे थे।जिससे परेशान होकर सुमित ने आत्महत्या की है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला समेत तीन के खिलाफ धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें