बरेली के कोढा पीर निवासी पैजान शुक्रवार को अपनी मां गुलवेज की दिल्ली के वेदांता हास्पिटल से दवा लेकर कार से घर लौट रहा था। शुक्रवार की शाम इनकी कार जीरो प्वाइंट के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई जा गिरी थी। इस हादसे हादसे में बरेली कोढा पीर निवासी पैजान तथा उसकी मां गुलवेज गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया था जहां से परिजन हायर सेंटर ले गए थे। शनिवार को इलाज के दौरान गुलवेज (60)की मृत्यु हो गई है। जीरो प्वाइंट चौकी प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। शव उनकी सुपुर्दगी दे दिया गया है।