मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के इस कृत्य से उसके परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के नबा नगला निवासी राजपाल सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। चार बेटों में दूसरे नंबर का बेटा ओमवीर (33) मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में रहता था। गुरुवार रात ओमवीर ने जहर खा लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां ओमवीर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।