फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही - कोरोना संक्रमण का वाहक न बन जाएं रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रोडवेज बसों में इन दिनों भीड़ ज्यादा है और यात्रा करने वाले लोगों में जागरूकता की कमी है। नतीजतन मास्क और दो गज की दूरी जैसे सारे नियम धड़ाम होते दिख रहे हैं। डर है कि कहीं ये लापरवाही भारी न पड़ जाए और रोडवेज बसें कोरोना संक्रमण का वाहक न बन जाएं। दूसरी ओर रोडवेज प्रबंधन भी यह लापरवाही रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल इन दिनों पचायत चुनाव के चलते मुरादाबाद परिक्षेत्र से 145 बसें दूसरे क्षेत्रों में भेजी गई हैं। इसलिए शेष बची बसों में भीड़ ज्यादा है। कई बार लोगों को बसों के लिए इंतजार भी करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली की बसों में देखी जा सकती है। इसके अलावा लोकल के यात्री संभल, चंदौसी, बदायूं, बरेली, अमरोहा आदि के लिए काफी सफर कर रहे हैं। पंचायत चुनाव होने के कारण लोग दूसरे जनपदों में वोट देने के लिए भी जा रहे हैं। यात्रियों के साथ साथ चालक परिचालक भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा बसों में सैनिटाइजेशन की भी कोई व्यवस्था नहीं है। रोडवेज प्रबंधन ने बस अड्डे पर हरिद्वार कुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश का एक बैनर चस्पा कर रखा है लेकिन यह बस दिखावे के लिए है। वास्तव में लोग बैनर पर लिखे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मुरादाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन का कहना है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए चालक-परिचालकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई चालक-परिचालक बिना मास्क पाया जाएगा तो उससे जुर्माना वसूला जा सकता है। सभी बसों में सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्री भी कोविड प्रोटकॉल का पालन करने में सहयोग करें और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यात्रा करें। इससे सफर सुरक्षित होगा। आरएम ने बताया कि मुरादाबाद परिक्षेत्र में कुल 596 बसें चलती हैं। इनमें से 145 बसें चुनावी ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें