मुरादाबाद में मझोला के लाइन पार निवासी युवक को साइबर ठग ने मोबाइल फोन पर कॉल की। आरोपी ने खुद को युवक का मामा बताकर रुपये भेजने का झांसा देकर उससे यूपीआई नंबर और पिन पूछ लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते से दो बार में पंद्रह हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
लाइनपार निवासी सुमित ने बताया कि वह पीतल फर्म में काम करता है। बुधवार शाम उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने सुमित उसके नाम से बातचीत शुरू की। सुमित को लगा कि उसके मामा का फोन है।
आरोपी ने उससे कहा कि वह उसके खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा है। सुमित ने सोचा कि शायद पापा ने रुपये मंगवाए हैं। आरोपी ने झांसे में लेकर सुमित के यूपीआई नंबर और पिन पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से पहले पांच हजार और फिर दस हजार रुपये किसीदूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे साइबर ठगी की जानकारी हो सकी।