फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिमला और मसूरी से भी ठंडा रहा मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वर्ष 2023 की शुरुआत के साथ ही सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान शिमला, मसूरी, नैनीताल, कुल्लू से भी कम रहा। गलन और ठिठुरन की वजह से शहरवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। सूर्यदेव के दर्शन के लिए दिनभर बेसब्री से इंतजार होता रहा, लेकिन सूरज की किरण नहीं दिखाई दी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से चल रही सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। नए साल में शुरू हुआ यह सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पूरे दिन बर्फीली पछुआ हवा से गलन में बढ़ोतरी हुई और लोग परेशान नजर आए। ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराते रहे। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिनभर धूप नजर नहीं आई। ऊपर से ठंडी हवा का सितम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। शाम होने से पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छा रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह का आगाज कोहरे के साथ हुआ। कोहरा और कड़ाके की ठंड की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। पछुआ हवा दिनभर चलती रही, जिसकी वजह से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। घरों में ठंड से राहत पाने के लिए हीटर और ब्लोअर चलाए जा रहे हैं। वहीं सड़कों के किनारे और कॉलोनियों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी थी और शाम को 87 फीसदी दर्ज की गई। धूप न निकलने की वजह से पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें