मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर चामुंडा वाली गली निवासी अमन की तहरीर पर पुलिस ने नीरज और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। अमन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दिवाली वाली रात पटाखा जलाने पर आरोपी नीरज उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद अपने साथ कुछ लड़कों को लेकर आया और मारपीट करने लगा। घटना के बाद आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी दिया। थाना प्रभारी मझोला संजय कुमार पांचाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नीरज और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।