फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली का तार डालने के विवाद में युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Oct 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मल्लपुर जन्नू गांव में विद्युत लाइन से तार डालने के विवाद में युवक को पीटने की घटना में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मल्लपुर जन्नू गांव निवासी हेमलता की ओर से सोमवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव निवासी महेश यादव उसकी जगह में होकर विद्युत लाइन से तार डाल रहा था। जब उसके बेटे शुभम गोस्वामी ने यह कहकर विरोध किया कि हमारी जगह में होकर तार न डाला जाए। हेमलता का आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के महेश यादव, आशीष यादव, गुडिया और अंशु ने उसके बेटे को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बेटे को मेडिकल उपचार के लिए पहले सीएचसी बिलारी ले जाया गया। यहां हालत गंभीर बनी रहने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें