ठाकुरद्वारा। रंजिश में एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल युवक का काशीपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पृथ्वीपुर गांवड़ी निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को रात आठ बजे उनका पुत्र बृजेश कुमार जन्मदिन की दावत में गया था। रात करीब 11.30 बजे गांव के लतीफ और मुस्तकीम ने राजेंद्र को बताया कि बृजेश इदरीश के घर के सामने घायल पड़ा है। बृजेश की बहन रवीना और भाई देवेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बृजेश को पहले ठाकुरद्वारा और फिर काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने राजेंद्र की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें इदरीश, शफीक, लतीफ, मुस्तकीम, मोनू नईम, युनुसु, अरसान, इदरीश और उसकी पत्नी शामिल हैं। इन पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, गला दबाने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। कोतवाल ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट कर ली गई है। संवाद