बिलारी (मुरादाबाद)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली के दरोगा सुभाष चौहान के अनुसार स्योंडारा रोड के कोने पर मूंगफली भूनने वाली दुकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक को दबोचकर जब उसकी तलाशी ली गई तब उसकी पैंट की जेब से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जुनैद आलम निवासी मोहल्ला अब्दुल्ला कस्बा बिलारी बताया। पुलिस ने जुनैद आलम के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार दोपहर बाद जेल भेज दिया। संवाद