फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के बेटे ने दोस्तों संग मिल कार में तोड़फोड़ की, युवक को लाठी डंडों से घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेता के बेटे ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर एमडीए कालोनी गेट के सामने हाईवे पर नर्सरी संचालक के बेटे पर हमला बोल दिया। उसकी कार में तोड़फोड़ का भी आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया। पुलिस ने ब्लाक प्रमुख के बेटे सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पहले किसी मामले में वांछित होने पर पीड़ित युवक का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी नोशे खां नर्सरी संचालक हैं। नोशे खां के बेटे शाहरुख खान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे अपनी बीएमडब्ल्यू कार से हाईवे किनारे एक होटल से कोल्डड्रिंक लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में एमडीए कॉलोनी के गेट के सामने गाड़ी को रोक कर कोल्डड्रिंक पीने लगा। इस दौरान वह गाड़ी में बज रहे गाने को भी बदलने लगा। तभी भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का बेटा आयुष चौधरी तीन साथियों संग आया। आयुष चौधरी की माता मीनाक्षी चौधरी गजरौला ब्लाक की प्रमुख हैं। आरोप है कि सभी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। सिर पर किसी वस्तु के वार से वह घायल हो गया। डंडों से उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना परिजनों को दी। घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। शाहरुख खान की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के पुत्र आयुष चौधरी उसके साथी सुधांशु, हिमांशु निवासी एमडीए कॉलोनी गजरौला व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शाहरुख का शांति भंग के आरोप में चालान किया जा रहा है। क्योंकि वह पहले भी झगड़ा कर चुका है। उसके खिलाफ एनसीआर दर्ज है। इस प्रकरण में पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

सोमवार की रात नर्सरी संचालक के बेटे के साथ मारपीट और गाड़ी को तोड़ने की घटना के पीछे पिछले महीने हुई कहासुनी बताई जा रही है। बीते महीने हाईवे किनारे एक होटल पर कुछ युवक गए थे। जहां पर शाहरुख खान व उसके 6-7 साथी भी थे। युवकों में कहासुनी के बाद नोकझोंक हो गई थी। तब किसी तरह मामला शांत हो गया था लेकिन दिलों में रंजिश मानने लगे थे। बाइक सवार युवकों को कुचलने की कोशिश का भी शाहरुख पर आरोप लग चुका है।
एमडीए कॉलोनी गेट सामने जिस युवक शाहरुख खान पर हमला किया गया, उसकी वजह 26 अप्रैल की रात होटल में कहासुनी माना जा रहा है। उस समय तो मामला निपट गया था, लेकिन रंजिश शुरू हो गई थी। नगर के शिवपुरी मोहल्ला निवासी मानव चाहल व उसका दोस्त बाइक से जा रहे थे। टीचर कॉलोनी के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। इसी दौरान आई कार के चालक पर आरोप था कि उसने बाइक सवार मानव चाहल व उसके दोस्त को कार से कुचलने की कोशिश की थी। कार की टक्कर से बाइक गिर गई थी जिसमें मानव चाहल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने पुल से कूदकर जान बचाई थी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। तब मानव चाहल ने सिहाली जागीर निवासी शाहरुख व उसके दोस्त टोटा निवासी चौपला चौराहा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। तत्कालीन चौपला चौकी इंचार्ज परवेंद्र तोमर ने गिरफ्तारी को दबिश भी दी थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें