फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक किलो सौ ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम चरस के साथ युवक को पकड़ा है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कांठ थाने की डेहरा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि उमरी कलां कान्हा गोशाला के पास पीरजादा कब्रिस्तान के बराबर से उमरी कलां की ओर जा रहे रास्ते पर एक युवक किसी के इंतजार में खड़ा है। जिस पर चौकी प्रभारी प्रबोध कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। जिस पर उसने अपना नाम नौमान निवासी मोहल्ला पछैईयान कस्बा उमरी कलां कांठ बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद हुई। जिसे वह बेचने के लिए लाया था। चौकी प्रभारी ने नौमान को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कांठ थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें