आर्म्स एक्ट में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
मैनाठेर। सोमवार को थाना मैनाठेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त की पहचान फरियाद उर्फ बिल्ली पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर के रूप में हुई। उसके पास से एक अवैध देशी 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक बनी सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और हेड कांस्टेबल मुकेशपाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।