कांठ। जमीनी विवाद और चली आ रही रंजिश को लेकर कांठ क्षेत्र के गांव चकफेरी में सोमवार की देर शाम एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर हुए संघर्ष में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। जिसमें एक ओर के छत्रपाल, केला देवी, कपिल, प्रीतम, प्रियंका तथा दूसरी ओर से अमित, कंचन और गुड्डी घायल हो गए। सभी घायल थाने आए। पुलिस ने इन्हें इलाज के लिए सीएचसी कांठ भेज दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।