फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हथेली पर बना है ओम... लिखा है बीकेपी, सेफ्टी गार्ड पर चप्पल के निशान; फ्लाईओवर से फेंककर युवती का कत्ल

Wed, 22 Oct 2025 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में फ्लाईओवर से फेंक कर युवती की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवती की पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में सोमवार की देर रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे एक युवती का शव मिला है। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती को फ्लाईओवर से फेंका गया है। 
विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी है। युवती के पहनावे और चेहरे से उत्तराखंड की रहने वाली लग रही है। पुलिस आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले में जुटी है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार को दिवाली की रात करीब दो बजे पाकबड़ा पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बागड़पुर फ्लाईओवर के पास एक युवती का शव पड़ा है। 
विज्ञापन

 

युवती फ्लाईओवर से फेंका गया
सूचना मिलने पर पाकबड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सीओ हाईवे राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। जांच पड़ताल के बाद आशंका जताई जा रही है कि युवती फ्लाईओवर से फेंका गया है। 

 

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत हुई है। मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ने में सफलता मिलेगी।

हथेली पर बना है ओम, बीकेपी लिखा है
मुरादाबाद। एसपी सिटी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 23 के आस पास रही होगी। उसके दाहिने हाथ की हथेली पर ओम का चिह्न बना हुआ है जबकि उसके पीछे बीकेपी लिखा है। बाएं हाथ पर भी वी और हार्ट का चिह्न आर लिखा है। आसपास के जिलों और उत्तराखंड पुलिस को महिला के फोटो भेजे गए हैं।
 
विज्ञापन

फ्लाईओवर के सेफ्टी गार्ड पर महिला के चप्पल के निशान
सड़क से फ्लाई ओवर की ऊंचाई करीब 40 फीट है। जांच पड़ताल के दौरान फ्लाईओवर पर लगे सेफ्टी गार्ड पर महिला के चप्पल के निशान भी मिले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें