फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जंगल में 200 मीटर की दूरी पर खून के निशान, युवती का मर्डर कर कुएं में फेंकी लाश; मुरादाबाद कांड की कहानी

Sat, 28 Feb 2026 02:05 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मैनाठेर में युवती की हत्या कर कुएं में शव फेंकने का मामला सामने आया है। 15 फीट गहरे कुएं से शव निकालने में मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन
मैनाठेर में महिला की पहचान करता पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना इलाके के बघी गोवर्धनपुर के जंगल में एक युवती की हत्या करने के बाद उसका शव 15 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया है। शुक्रवार सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। 

विज्ञापन


इसके बाद कुएं से शव को बाहर निकाला गया। देर रात तक युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। मैनाठेर थाना क्षेत्र के बघी गोवर्धनपुर के जंगल में शुक्रवार की दोपहर करीब 11:00 बजे अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Trending Videos

मैनाठेर में युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह मैनाठेर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। 

माैके पर जुटी लोग - फोटो : संवाद
इनके द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। युवती का शव बमुश्किल बाहर निकाला गया। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवती के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मैनाठेर में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
200 मीटर दूरी तक नजर आए खून के निशान
कुएं में फेंकने से पहले से युवती की हत्या कर दी गई थी। जिसकी वजह से जंगल में दो सौ मीटर की दूरी में खून के निशान देखे गए। आशंका यह भी कि युवती की कहीं गला घोंटकर कर तो जान नहीं ली है। पुलिस घंटों तक जंगल में छानबीन करती रही है ताकि कोई साक्ष्य मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें