फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमी के घर पहुंची युवती ने िकया हंगामा, पुलिस ने समझा कर घर भेजा

Sun, 19 Jul 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक गांव की युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर शादी की मांग को लेकर हंगामा किया। गांव निवासी युवती का अपने ही गांव के दूसरी जाति के एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती शुक्रवार को देर रात प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती ने हंगामा करते हुए अपने प्रेम का इजहार किया। प्रेमी से शादी करने की मांग करने लगी। प्रेमी की उसने घर के अंदर तलाश की लेकिन वह नहीं मिला तो उसने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रेमी के परिवार वालों से उसके प्रेमी बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह घर पर नहीं है। इस पर 112 डायल पुलिस ने युवती को समझा कर उसके घर भेज दिया। इस बारे में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है शिकायत मिली तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें