मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कटघर थानाक्षेत्र एक मोहल्ले में रहने वाले रहने वाले 25 वर्षीय युवक घर लौटा। बताया जा रहा है कि उस वक्त वह काफी गुस्से में था। घर में कुछ मेहमान भी आए हुए थे। युवक अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। तब मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो युवक फंदे पर दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे नीचे उतर लिया। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।