फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरे साथ बहुत अन्याय हुआ... पत्नी ने उत्पीड़न किया'; सुसाइड नोट में ये बातें लिखकर संभल के युवक ने दी जान

Wed, 05 Mar 2025 03:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में एक युवक ने पत्नी से प्रताड़ित होकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट लिखकर पत्नी और ससुरालवालों पर आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरे साथ बहुत अन्याय हुआ है...मैं अपनी पत्नी के उत्पीड़न की वजह से जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे रहा हूं। यह बातें सुसाइड नोट में लिखकर ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी गौरव कुमार (30) ने जहर खा लिया। 
विज्ञापन


परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गौरव के पिता कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे गौरव की शादी एक वर्ष पहले प्रिया निवासी अलीनगर थाना सोनकपुर जनपद मुरादाबाद के साथ हुई थी। गौरव सड़क हादसे में घायल हो गया था। 

इसके बाद पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि वह बेटे से रुपये की मांग करती थी। नहीं देने पर मुकदमा में फंसाने की धमकी देती थी। कई बार समझाने के बाद भी प्रिया अपनी ससुराल को वापस नहीं आई, इसी बात को लेकर गौरव की अपनी पत्नी प्रिया और उसके परिजनों से अनबन चल रही थी। 
विज्ञापन

रात में गौरव ने खाया जहर
इसे लेकर गौरव मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा। पत्नी और उसके परिजन मेरे बेटे को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसका आर्थिक शोषण कर रहे थे। रविवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। 

 

इलाज के दौरान गौरव की मौत
जहर खाने का पता लगते ही परिजन उपचार के लिए अमरोहा के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। गौरव तीन भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार में सभी का लाडला था।

जान देने से पहले गौरव ने लिखा सुसाइड नोट
गौरव ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी प्रिया और उसके परिजनों को ठहराया है। गौरव ने सुसाइड नोट में अपने साथ हुए उत्पीड़न को साफ साफ बयां किया है। 
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी प्रिया, सास नीलम, साला आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें