फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जयंतीपुर में युवक को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के जयंतीपुर में मंगलवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जयंतीपुर निवासी रियाज अहमद ने बताया कि उसका बेटा शाहबाज (25) अपनी पत्नी निशा और बेटी के साथ किराये के मकान में रहता है। वह कारखाने में काम करता है। मंगलवार रात शाहबाज को उसके साले अकरम की पत्नी निशा ने फोन किया और बताया कि अकरम का मोहल्ले में विवाद हो गया है। शाहबाज ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी मौके पर आ गए और उन्होंने शाहबाज को खींच लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला भिजवा दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें