ये मामला हसनपुर कस्बे का है। बताते हैं कि सैदनगली थानाक्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला महल निवासी शाहिद मोबाइल में स्नेप चैट के माध्यम से हसनपुर की एक युवती को मैसेज भेजता था। युवती हसनपुर के ही एक डिग्री काॅलेज में बीएसएसी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा आरोपी के मैसेज को नजर अंदाज करती थी। उसका कोई जबाव नहीं देती थी। बृहस्पतिवार दोपहर को छात्रा बाजार से अपने घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में युवक मिल गया। युवक छेड़खानी करते हुए छात्रा का पीछा करने लगा और दुस्साहस दिखाते हुए छात्रा के घर में घुस गया।
घबराई छात्रा ने परिजनों ने युवक के बारे में बताया तो युवक छात्रा को मोबाइल देने लगा। बोला कि इस पर बात कर लेना। छात्रा के माता पिता ने साहस का परिचय दिखाते हुए मोहल्ले के लोगों की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया। जमकर सबक सिखाया । बाद में आरोपी को लेकर थाने पहुंच गए। युवक गैर संप्रदाय का होने की वजह से लोगों में घटना की जानकारी से रोष फैल गया। पुलिस ने तहरीर मिलते ही आनन-फानन में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।