फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mordabad: काजीपुरा में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, घर से निकलने से पहले पत्नी संग हुआ था विवाद

Thu, 09 Feb 2023 12:21 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद)

सार

काजीपुरा निवासी 23 वर्षीय अंकित मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी काजल और आठ माह का बेटा वंश है। परिजनों के मुताबिक 2021 में अंकित की काजल से शादी हुई थी। उसने शादी के समय दोस्तों और रिश्तेदारों से कर्ज ले लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दहेज में मिली बाइक बेचने को लेकर पत्नी से मनमुटाव हो गया था।इसकी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


काजीपुरा निवासी 23 वर्षीय अंकित मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी काजल और आठ माह का बेटा वंश है। परिजनों के मुताबिक 2021 में अंकित की काजल से शादी हुई थी। उसने शादी के समय दोस्तों और रिश्तेदारों से कर्ज ले लिया था। 2 साल बाद भी अंकित उनका कर्ज नहीं चुका पाया। ऐसे में लोगों ने अपने पैसे के लिए उस पर दबाव बनाया। करीब एक माह पहले उसने दहेज में मिली बाइक को बेचकर उन लोगों के पैसे लौटा दिया था। बाइक बेचने से काजल काफी नाराज हो गई थी।

इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। मंगलवार को अंकित मजदूरी के बाद घर लौटा तो पत्नी काजल ने बाइक को लेकर उससे फिर से झगड़ा किया विवाद के बाद अंकित नाराज होकर घर से बाहर आ गया। इसी गुस्से में उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। गांव में रहने वाले प्रदीप ट्रैक के पास गया तो उसने युवक का शव पड़ा देखा। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें