फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहन राखी बांधने नहीं आई तो युवक ने खाया कीटनाशक, हालत में सुधार

Sat, 29 Aug 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज निवासी एक युवक ने बहन के रक्षाबंधन पर आने से मना करने पर तनाव में आकर घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

गांव निवासी धर्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि उसका बेटा महेश (35) शुक्रवार को अपनी बहन सपना से फोन पर रक्षाबंधन के लिए आने के लिए बात कर रहा था। बहन ने किसी वजह से रक्षाबंधन पर आने से मना कर दिया तो महेश ने भांजी को भेजने के लिए कहा। लेकिन सपना ने अपनी बेटी को भी भेजने से इन्कार कर दिया। इस पर तनाव में आकर महेश ने शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके मुंह से झाग निकलने लगी। परिजन उसे नगर के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। डॉ जुनेद आलम ने बताया कि उसकी हालत में सुधार है। वहीं युवक के पिता ने बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी कर दी गई है। दूसरा छोटा बेटा कोमल बाहर पढ़ाई करता है। एक बहन सोनी रक्षाबंधन पर आ गई थी, लेकिन महेश अपनी बहन सपना को ज्यादा प्यार करता है इसलिए वह उसे भी घर बुलाने पर अड़ा हुआ था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से इस संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें