फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक ने पंखे से लटककर जान दी

Mon, 01 Jan 2024 11:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की विष्णु विहार कॉलोनी निवासी अमित तिवारी (35) 31 दिसंबर की रात में पंखे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों को इसकी जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब सभी लोग सोकर उठे। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर जब तक युवक को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने मृतक की पत्नी व ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पर पत्नी,ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आत्महत्या की यह वारदात सिविल लाइंस क्षेत्र की विष्णु विहार कालोनी की है। कालोनी निवासी अमित तिवारी (35) कैश कलेक्शन का काम करता था। उसने 31 दिसंबर की देर रात घर के कमरे में लगे पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी सुबह करीब सात बजे परिजनों को उस वक्त हुई जब अमित की मां ने अमित को जगाने के लिए आवाज लगाई,लेकिन जब कोई आहट नहीं हुई तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा कि अमित पंखे में लटका हुआ है,जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर दौड़ पड़े। परिवार के लोगों ने बंद दरवाजे को तोड़ा और फिर पंखे से लटके अमित को नीचे उतारा। अमित की तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित के पिता राम निवास तिवारी के अनुसार अमित का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। अमित के ससुराली उसकी पत्नी का ही साथ दिया करते थे। आरोप लगाया कि अक्सर उनके बेटे का मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जाता था,जिसकी वजह से अमित परेशान हुआ करता था। उन्होंने इस मामले में फरीदाबाद निवासी अमित की पत्नी गायत्री, ससुर गौरव अवस्थी, सास संध्या अवस्थी व साले समर्थ अवस्थी के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी है। पुलिस ने इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुसाइड नोट में पत्नी व ससुरालियों को ठहराया जिम्मेदार
रामपुर। अमित ने आत्महत्या से पहले छह पेज का सुसाइड नोट लिखा है,जिसमें उसने शुरू से लेकर आखिर तक की बात लिखी है। लिखा है कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बेटी भी है। उसने लिखा है कि किस तरह उसकी पत्नी उसका उत्पीड़न करती है और उसका साथ उसके घर वाले देते हैं। इंसपेक्टर सिविल लाइंस पंकज पंत ने बताया कि सुसाइड नोट के आखिर में अमित ने अपनी मौत के लिए पत्नी व ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें