फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ससुराल में युवक ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गतौरा गांव में ससुराल में आए युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी को बुलाने आया था। ससुराल वालों ने पत्नी को भेजने से इन्कार कर दिया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गतौरा निवासी नरेश यादव ने अपनी बेटी नीलम की शादी सात साल पहले हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के सपनावत निवासी अवधेश (30) के साथ की थी। पति से अनबन होने के कारण नीलम करीब एक साल से मायके में रह रही थी। अवधेश निजी दूध डेयरी में नौकरी करता था। वह बुधवार को ससुराल आया था और उसने अपने ससुर से कहा कि वह नीलम को बुलाने आया है। नीलम को मेरे साथ भेज दो। बताया जा रहा है कि नीलम के पिता नरेश और परिवार के अन्य परिजनों कहा कि वह अपने परिवार के लोगों को बुलाकर लाएं। उनके सामने ही बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही नीलम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात खाना कर सभी बरामदे में सो गए थे। इस दौरान अवधेश कमरे में चला गया। उसने गले में रस्सी का फंदा डालकर पंखे के कुंडा पर लटक गया। रात करीब 11 बजे साली नीरज जाग गई। उसने देखा कि उसने बहनोई चारपाई पर नहीं हैं। उसने परिवार के लोगों को जगा दिया और कमरे में जाकर देखा। तब अवधेश फंदे से लटका हुआ था। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और अवधेश के परिवार के लोगों को दी। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें