फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पेड़ से लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नई तहसील के पीछे शनिवार सुबह 20 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक शुक्रवार से लापता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। सिविल लाइंस के झांझनपुर निवासी प्रेमपाल सिंह का 20 वर्षीय बेटा प्रदीप कुमार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो गया था। इसके बाद परिजन भी सो गए थे। शनिवार सुबह परिजन जागे तो उन्होंने देखा कि प्रदीप अपनी चारपाई पर नहीं है। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। इसी दौरान लोगों ने नई तहसील के पीछे एक पेड़ पर रस्सी के सहारे प्रदीप को लटका देख लिया। इसकी सूचना मिलने पर परिजन आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर और थाना प्रभारी आरपी शर्मा मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। युवक की मां कमलेश ने पुलिस को बताया कि प्रदीप को 12 हजार रुपये का मोबाइल खरीद कर दिया था, लेकिन उसने नशे के चक्कर में मोबाइल बेच दिया था। पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। उसने कई बार समझाया, लेकिन वह नशा छोड़ने को तैयार नहीं था। जिस कारण उसने काम भी छोड़ दिया था। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें