फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोरी के साथ रंगरेलिया मना रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। किशोरी से गांव के निकट स्थित जंगल में रंगरेलिया मना रहे एक युवक को परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी एक युवक का गांव की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों निकाह करना चाहते हैं, लेकिन किशोरी के नाबालिग होने के कारण उनका निकाह नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि 14 जनवरी को युवक बहला फुसला कर किशोरी को गांव के पास जंगल में ले गया वहां किशोरी के साथ रंगरेलियां मना रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोर के प्रेमी जीशान को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पहले दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा। थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी जीशान के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर लेने का मुकदमा दर्ज करने के साथ जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें