अधिवक्ता ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि छजलैट थाना क्षेत्र के गांव निवासी का युवक काफी समय से भांजी को मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। आरोपी युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी की मां और उसके भाई से युवक की शिकायत की तो वह धमकी देने लगे। आरोपी अलग-अलग नंबरों से युवती और उसकी मामी के पास मैसेज भेज कर ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये भी मांगे। आरोपी पंखे पर फंदा लगाकर उसकी फोटो भेज कर खुदकुशी करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दबाव बना रहा है। आरोप है कि 11 मार्च की सुबह करीब दस बजे आरोपी ने युवती की मामी का भी पीछा कर उन्हें रोक कर जान से मारने की धमकी देकर युवती की शादी उससे कराने के लिए दबाव बनाया। एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।