मुरादाबाद में सिविल लाइंस के अशोक नगर में रहने वाले दो सगे भाइयों को मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अशोक नगर निवासी कन्हैया मेहता ने पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें कन्हैया और उनके भाई दीपक को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
इसके बाद दोबारा मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि मंडी गेट लाइन पार आओ। किसी से भी पूछ लेना प्रकाश कौन है। तुम दोनों में से कोई नहीं बचेगा। पीड़ित का आरोप है कि धमकी भेजने वाले पवन कश्यप और तरुण कश्यप हो सकता है। दोनों ने फर्जी आईडी का इस्तेमाल करते हैं। कन्हैया का कहना है कि दोनों भाइयों से उसका विवाद चल रहा है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।