कांठ में चाकू लगने से गंभीर घायल लविश कुमार। स्रोत: वीडियोग्रैब
- फोटो : Samvad
कांठ (मुरादाबाद)। किराए के घर में भाई से मिलने आए युवक पर उसी मकान में रह रहे युवकों ने बिना किसी बात गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे लहूलुहान हालत में सीएचसी आया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट व तहसील धामपुर अंतर्गत आने वाले गांव खिरजपुर निवासी लक्षित कुमार ने कांठ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि उसका भाई लविश कुमार कांठ नगर के मोहल्ला पट्टी मौढ़ा में एक किराए के घर में रहता है। बृहस्पतिवार की शाम वह अपने भाई से मिलने के लिए आया था। आरोप है कि उसी मकान में रह रहे मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना के मोहल्ला सफीपुर पट्टी निवासी परवेज, शमरेज व एक अज्ञात ने बिना किसी बात गाली-गलौज करते हुए लक्षित के साथ मारपीट की।
आरोप है कि जान से के इरादे ने आरोपियों ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घायल को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जानकारी जुटाई। एसएचओ कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर परवेज, शमरेज व अज्ञात पर जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार को परवेज व शमरेज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
कांठ में चाकू लगने से गंभीर घायल लविश कुमार। स्रोत: वीडियोग्रैब- फोटो : Samvad