पाकबड़ा। दिल्ली हाईवे पर लोदीपुर राजपूत गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत गांव स्थित हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर उसके परिजन थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त आशीष (19) निवासी लोदीपुर राजपूत के रूप में की। पूछने पर पता चला कि वह मजदूरी करने के लिए सुबह घर से निकला था। आशीष की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसकी बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। बहनें रूंधे गले से बोल रही थी कि रक्षाबंधन के दिन भाई इस दुनिया से चला गया। संवाद