फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर रोड पर एक होटल के सामने कुछ लोगों ने अधिवक्ता, उनके पिता और एक परिचित पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अधिवक्ता साहिल भारद्वाज पर फायर भी झोंक दिया था, जिसमें वो बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर लोगों को आता देख हमलावर अधिवक्ता के गले की चेन और 21 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। अधिवक्ता का कहना है कि एक मुकदमे में पैरवी करने की वजह से उन पर हमला किया गया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता के पिता केके शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 10 अगस्त की रात करीब 11 बजे वो अपने पुत्र साहिल भारद्वाज के साथ घर लौट रहे थे। खुशहालपुर रोड पर एक होटल के सामने साहिल अपने किसी परिचित से बात करने लगे। इस दौरान लकी उर्फ सुमित दिवाकर, जगदीश और विपिन के साथ आठ-दस लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वो, उनके अधिवक्ता पुत्र साहिल भारद्वाज और परिचित सूर्यदेव गंगवार घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नियत से अधिवक्ता पर फायरिंग की, जिसमें वो बाल-बाल बच गए। इस दौरान आरोपियों ने साहिल की सोने की चेन और जेब में रखे 21 हजार रुपये को निकाल लिए। हमले के दौरान सूर्यदेव का मोबाइल और अंगूठी भी गायब हो गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देखकर आरोपी अधिवक्ता को यह धमकी देते हुए भाग गए कि अगरउनके रिश्तेदार के खिलाफ पैरवी करेगा तो कचहरी जाना छुड़वा देंगे। घायल अधिवक्ता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मझोला पुलिस ने बुद्धि विहार निवासी लकी उर्फ सुमित दिवाकर, जगदीश, विपिन और आठ -दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें