फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर खोलते समय युवक को लगा कंरट मौत

सार

मझोला कृषि कार्यालय के समीप एक मकान में शनिवार की शाम लिंटर खोलते समय एक मजदूर को करंट लग गया।बचाने में ठेकेदार को भी करंट का झटका लग गया था।सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी संदीप मलिक ने घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मझोला कृषि कार्यालय के समीप एक मकान में शनिवार की शाम लिंटर खोलते समय एक मजदूर को करंट लग गया। बचाने में ठेकेदार को भी करंट का झटका लग गया था। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मझोला पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगूपुरा सिविल लाइंस का रहने वाला दीपक सैनी (22) पुत्र विजय पाल सैनी मझोला कृषि कार्यालय के समीप राजेश के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। शनिवार की शाम वह लोहे की सरिया से लिंटर में लगी शटरिंग खोल रहा था। इस बीच सरिया हाईटेंशन विद्युत तार से छू गया। करंट लगने पर युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। बचाने में ठेकेदार को भी करंट का झटका लग गया था। युवक की हालत देखते ही अन्य मजदूर साथी उसे उठाकर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी संदीप मलिक ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस बारे में गांव के सतवीर सिंह ने बताया कि दीपक दो भाइयों में बड़ा था। उसे ठेकेदार ने शटरिंग खुलवाने के लिए बुलाया था लेकिन मकान मालिक ने खतरनाक स्थान पर काम कराया था। इस घटना के लिए मकान मालिक को भी जिम्मेदार समझना चाहिए। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें