फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में युवा व्यापारी की हार्टअटैक से मौत

Mon, 24 Nov 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। रविवार की दोपहर कुंदरकी नगर के मोहल्ला सादात पश्चिमी में युवा व्यापारी शिवांश अग्रवाल उर्फ विक्की (25) की हार्टअटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

बताते है कि दोपहर में शिवांश अपने कमरे में सो रहे थे तभी उसको दिल का दौरा पड़ गया और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। युवा व्यापारी की मौत की खबर सुनकर हर कोई गमगीन हो गया क्योंकि शिवांश व्यवहार कुशल था।
वह अपने बड़े भाई हर्षित अग्रवाल के साथ नगर के ही मुख्य बाजार में जय दुर्गे ज्वैलर्स नाम से शोरूम चलाते थे। बताते है कि घर में युवा व्यापारी के विवाह को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं लेकिन परिजन सही रिश्ते की तलाश में थे। वहीं युवा व्यापारी के आकस्मिक निधन ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान बेटे का शव देखकर उसकी मां बबली अग्रवाल गम से बेहाल हो गईं जिनको परिवार की महिलाएं ढांढस बंधाती नजर आई। देर शाम गमगीन माहौल युवा व्यापारी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें