फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज शाम से चिलचिलाती धूप से मिल सकती है राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले एक सप्ताह से राजस्थानी हवाओं ने गर्मी में इजाफा किया है। सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव आने का अनुमान है। बादल छाने के साथ आंधी भी आ सकती है।
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह से ही चटख धूप खिलती है, जो शाम तक ऐसे ही रहती है। इसकी वजह से रात का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 44 फीसदी दर्ज की गई और शाम को 27 फीसदी रही। सुबह हवा पूरब दिशा से और शाम को पश्चिम दिशा से दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह मंगलवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि इस दौरान बारिश कम होगी, लेकिन आंधी और तेज हवा रहेगी। बृहस्पतिवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मंगलवार दोपहर तक तापमान अधिक रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हवा में नमी आएगी तो दो तीन दिन तापमान सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें