फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पति समेत सात पर दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र के तगाला गांव में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बुला ली और दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के अवाबकरपुर गांव निवासी सुदेश ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी अनु की शादी डिलारी के तगाला गांव निवासी कमल सिंह के साथ की थी। उसकी एक पुत्री है। बच्ची का ख्याल रखने के लिए उसने अपनी छोटी बेटी मनु की शादी कमल सिंह से कर दी थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए मनु को तरह तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को उसके दामाद कमल के पड़ोसी ने उन्हें फोन पर बताया तुम्हारी लड़की की मौत हो चुकी हैं।
खबर मिलते ही जब मायके वाले मनु की ससुराल पहुंचे तो देखा कि मनु की लाश बेड पर पड़ी हुई थी और छत के कुंडे पर उसका दुपट्टा लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। पिता सुदेश कुमार की तहरीर पर डिलारी पुलिस ने पति कमल सिंह उसके पिता अमर सिंह, देवर राजा, चचेरा ससुर जबर सिंह, ननदोई देवेंद्र सिंह, ननद रूबी और मौसेरे ससुर चेतराम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर सात के खिलाफ दर्ज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें