फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम फोबिया से निजात दिलाने को होगा योग

Sat, 13 Jan 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद।
विज्ञापन
yoga - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी एग्जाम फोबिया के शिकार न हों। वे तनाव मुक्त रहकर परीक्षा दे सकें। ताकि, परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर बेहतरीन अंक ला सकें। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए योग शिविर का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने योग शिविर लगाने के लिए जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है।जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में होंगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर हतोत्साहित न हो। तनाव का शिकार न हों। छात्र-छात्राएं भय और तनाव मुक्त हो सकें।

साथ ही एकाग्रता से पढ़ाई कर सकें ताकि परीक्षा में बढ़िया अंक ला सकें। इसलिए शासन के निर्देश पर राजकीय विद्यालय में योग शिविर लगाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सेहल, देवपुर, बहोरनपुर, टांडा अफजल, कुचावली, चंगेरी, वेहटासरथल, सफीलपुर, बेगमपुर, पैगम्बरपुर, लक्ष्मीपुर कटटई,
विज्ञापन


वीरपुर वरियार, हाथीपुर चित्तु एवं नगलिया मसकुला, हुसैनपुर, छिरावली, खदाना के राजकीय हाईस्कूल और अदलपुर, मूढ़ापांडे, भोजपुर, राजकीय कन्या इंटर कालेज मूढाखेडी, रामपुर घोघर, कुंदरकी, लाइनपार मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा शिवहरि कन्या इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज मुरादाबाद के प्रधानाचार्यों को योग शिविर आयोजित करने के लिए पत्र लिखा है।   

परीक्षार्थियों को एग्जाम फोबिया न हो। इसलिए राजकीय कालेज में योग शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में जिले के सभी राजकीय कालेज के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें