फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश के बीच हेलिपैड तैयार करने में लगे रहे मजदूर

Wed, 06 Aug 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी में अटल आवासीय विद्यालय के निकट हेलीपैड तैयार करते मजदूर-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। मंगलवार सुबह से दोपहर बाद तक बारिश होने के बीच ठेकेदार के अधीन मजदूर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलिपैड तैयार करने में लगे रहे। मजदूरों और ठेकेदार के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी स्वयं को बारिश से बचाने के लिए छतरी तान कर मौके पर खड़े रहे। हेिलपैड से अटल आवासीय विद्यालय के पूर्वी प्रवेश द्वार तक सड़क बनाने के लिए जो मिट्टी डाल गई थी वह बारिश होने के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली निकलने से दलदल में बदल गई। अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित देखे गए कि हेिलकॉप्टर आने तक दलदल में सड़क कैसे तैयार होगी। उधर जिस स्थान पर हेिलपैड बनाया जा रहा है उसके आसपास खड़े ऊंचे पेड़ों की वन विभाग द्वारा छंटाई करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें