फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मुरादाबाद में दिवाली की रात घर से बुलाकर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Oct 2022 12:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर की हत्या से सनसनी फैल गई। हिस्ट्रीशीटर को घर से बुलाकर गोली मारी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात हिस्ट्रीशीटर छोटे लाल उर्फ कलुआ (56)को गोली मार दी गई। उसके बेटे का दिवाली पर जुआ खेलने को लेकर मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हो गया था। शोर शराबा सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे पीठ में गोली मार दी और मौके से भाग गए। परिजन घायल को लेकर मेरठ जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कोतवाली के कटरापुरन जाट मोहल्ला निवासी छोटे लाल प्रजापति उर्फ कलुआ सोमवार रात घर में परिवार के साथ दिवाली मना रहा था। इसी दौरान कंजरी सराय निवासी महेश, सोनू और इंदू समेत अन्य युवकों से छोटे लाल प्रजापति के बेटे हैप्पी का दिवाली पर जुआ खेलने को लेकर विवाद हो गया था। जुआ के अड्डे से दो पक्ष एक दूसरे को देख लेने की धमकी देकर उठ गए थे।

सोमवार देर करीब साढ़े बारह बजे रास्ते में महेश और उसके साथियों ने फिर से हैप्पी को घेर लिया और उसके साथ गाली गलौज की। हैप्पी ने फोन कर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। शोर शराबा सुनकर छोटे लाल भी अपने घर से बाहर निकल आया। उसने देखा कि घर से कुछ ही दूरी पर महेश, सोनू, इंदू ने हैप्पी घेर रखा था। छोटे लाल ने इसका विरोध किया तो महेश और उसके साथियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। छोटे लाल अपनी जान बचाकर भागने लगा। इसी दौरान उसे पीठ में गोली मार दी।  
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से भाग गए। छोटे लाल खून से लथपथ हालत में अपने घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि उसे गोली मार दी। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन छोटे लाल को लेकर मेरठ जा रहे थे। गजरौला के पास छोटे लाल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर मुरादाबाद आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छोटे लाल प्रजापति उर्फ कलुआ सिविल लाइंस थाने का हिस्ट्रशीटर था। अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें