फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बिलारी में दूध के टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौके पर मौत, पीछे बैठा किशोर गंभीर घायल

Mon, 24 Oct 2022 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मृतक अर्जुन मुरादाबाद में पीतल फर्म में बर्तनों पर पॉलिश का काम करता था दिवाली का अवकाश होने की वजह से घर पर ही आया हुआ था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद क बिलारी सिरसी रोड पर सोमवार दोपहर बाद तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने सामने से आ रही एक बाइक को रौंद दिया। बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई और पीछे बैठा उसका रिश्तेदार किशोर गंभीर घायल हो गया। 

कोतवाली बिलारी के टांडा अमरपुर गांव निवासी नन्हे सिंह का बेटा अर्जुन सिंह (22 वर्ष) सोमवार दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे अपने रिश्तेदार रोहित (14 वर्ष) पुत्र भूरे सिंह ग्राम सुंदरपुर सिओंदरा थाना बिलारी को अपनी बाइक पर बैठाकर टांडा अमरपुर गांव से एक परिचित से मिलने निकट में ही ग्वाल खेड़ा गांव जा रहा था। 

 

राधा स्वामी सत्संग स्थल के निकट जैसे ही अर्जुन बाइक लेकर पहुंचा तभी सिरसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उसकी बाइक को रौंद दिया। टैंकर की बाइक में टक्कर लगने पर टैंकर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। रोहित के शरीर में अनेक चोटें आई।  ग्रामीणों और राहगीरों के शोर मचाने पर टैंकर चालक टैंकर को छोड़कर भाग गया। 

 

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई ।घायल रोहित को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी भेजा गया यहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया उधर कोतवाली पुलिस ने अर्जुन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

मृतक अर्जुन मुरादाबाद में पीतल फर्म में बर्तनों पर पॉलिश का काम करता था दिवाली का अवकाश होने की वजह से घर पर ही आया हुआ था। अर्जुन के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा तीन छोटे भाई अमित ,राजू और सुमित तथा एक छोटी अविवाहित बहन भी है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें