फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर इलाके में भवन निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

संभल निवासी अजय पिछले पांच वर्ष से सिरकोइ भूड़ में किराये के मकान में पत्नी लक्ष्मी और बेटे प्रिंस के साथ रहता था। रविवार सुबह वह कांशीराम नगर में बन रहे एक मकान पर काम के लिए पहुंचा। मकान का लिंटर डालते समय अजय सरिया उठाते समय एचटी लाइन की चपेट में कर झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के विरोध में मृतक के परिजन मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। मृतक की पत्नी लक्ष्मी की ओर से मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए मझोला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें