फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गजरौला की कामाक्षी पेपर मिल में हादसा, गत्ते के भारी बंडल के नीचे दबकर मजदूर और सुरक्षा गार्ड की मौत

Fri, 20 Nov 2026 01:21 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला/अमरोहा

सार

अमरोहा के गजरौला स्थित कामाक्षी पेपर मिल में गत्ते के भारी-भरकम बंडल के नीचे दबकर मजदूर थान सिंह और सुरक्षा गार्ड रूप सिंह (50) की मौत हो गई। दोनों को लिफ्टर और जेसीबी की मदद से बंडल हटाकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेपर मिल में हुए हादसे की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजराैला की कामाक्षी पेपर मिल में गत्ते का बंडल ऊपर गिर जाने से दबकर मजदूर व सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। मृतकों में बिलारी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी थान सिंह (46) और गजरौला थाना क्षेत्र के चौबारा गांव के रूप सिंह (50) हैं।

विज्ञापन



भारी-भरकम बंडल के नीचे दब रहे दोनों मजदूरों को लिफ्टर व जेसीबी से बंडल हटाकर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। उधर हादसे के बाद मौके से पेपर मिल के कुछ अधिकारी व कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन


बिलारी थाना क्षेत्र के गांव देवरी निवासी राम बहादुर यादव ने बताया कि उनके चाचा थान सिंह पिछले पांच साल से कामाक्षी पेपर मिल में रिमांड ऑपरेटर का काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे वह काम कर रहे थे।

उनके साथ सुरक्षा गार्ड रूप सिंह भी थे। बराबर में गत्ते के भारी-भरकम बंडल रखे हुए थे। जो उनके चाचा व सुरक्षा गार्ड के ऊपर गिर गए। दोनों की दबकर मौत हो गई। बंडल इतने भारी हैं कि उनको हटाने के लिए लिफ्टर व जेसीबी लगानी पड़ी।
विज्ञापन


सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान पुलिस संग पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर व सीओ अंजलि कटारिया ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि दो मजदूर व सुरक्षा गार्ड की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें