फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे की क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू, मिलेगी वाहन चालकों को राहत

Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे की क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों को भरने का काम एनएचएआई ने शुरू कर दिया है। सड़क के गड्ढे भर जाने से इस पर चलने में वाहन चालकों को कुछ राहत मिलेगी। वहीं गड्ढों के कारण हो रही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। करीब तीन वर्ष से ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे की सड़क खस्ता हालत में है। इसमें गहरे गहरे गड्ढे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व एनएचएआई ने इन गड्ढों को भरा था। लेकिन गड्ढे भरने में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने के कारण यह सड़क फिर से खस्ताहाल स्थिति में पहुंचकर गड्ढों में तब्दील हो गई। ऐसी स्थिति के चलते लोगों को फिर से इस हाईवे की सड़क पर चलने में भारी परेशानी हो रही है। मुरादाबाद हाईवे का उत्तराखंड से आने वाला सारा ट्रैफिक इस समय ठाकुरद्वारा से करनपुर कांठ मार्ग से होकर दिल्ली जा रहा है। शनिवार को सड़क पर एनएचएआई का ठेकेदार गड्ढे भरवाता हुआ दिखाई दिये। उन्होंने बताया कि ठाकुरद्वारा से लेकर रामपुर दोराहे तक क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढे भरने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें