फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लगातार चौथे दिन तहसीलदार न्यायालय में रहा कार्य स्थगन

Sat, 20 Jun 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी।स्थानीय तहसीलदार न्यायालय में वकीलों का न्यायिक कार्य स्थगित रखना लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। बार एसोसिएशन की मांगाें पर कोई कार्रवाई न किए जाने से बार एसोसिएशन पदाधिकारियों में तहसील अधिकारियों के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

तहसीलदार पर युवा वकीलों को सम्मान न देने का आरोप लगाते हुए बिलारी के वकील बीते तीन दिन से लगातार उनकी अदालत में न्यायिक कार्य करने नहीं जा रहे हैं। युवा वकीलों की शिकायत को आधार बनाकर तहसील बार एसोसिएशन की ओर से मंडलायुक्त और डीएम को तहसीलदार के खिलाफ शिकायत भी भेजी जा चुकी है। तहसील बार एसोसिएशन की मांग है कि जिन दो युवा वकीलों के चेंबर रात में गैर कानूनी तरीके से हटाए गए हैं उन्हें उसी स्थान पर बनवाया जाए। स्वान केंद्र के एसी का गर्म हवा फेंकने वाला जो आउटडोर वकीलों के चेंबरों की ओर लगा हुआ है उसे शीघ्र हटवाया जाए।
बृहस्पतिवार को बार पदाधिकारियों ने एसडीएम से मिलकर अपनी समस्याएं दोहराई थीं। बाद में तहसीलदार को भी एसडीएम कार्यालय में बुला लिया गया था। वार्ता होने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया था। शुक्रवार को तहसीलदार न्यायालय में वकीलों की ओर से लगातार न्यायिक कार्य स्थगन की जानकारी मिलने पर मुकदमों की पैरवी को आए ग्रामीण मायूस लौट गए। कार्य स्थगन लंबा खिंचने से वकीलों और तहसीलदार ने अंतर विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार शाम तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल तहसीलदार न्यायालय का बार एसोसिएशन की ओर से बेमियादी कार्य बहिष्कार आगे भी जारी रहेगा। उधर तहसीलदार आदित्य कुमार का कहना है कि वकीलों से उनका कोई अंतर विरोध नहीं है। वह सदैव बार और बेंच के बीच बेहतर रिश्ते बनाए रखने के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें