फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में लगातार छठे दिन बंद रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ई-रजिस्ट्री के विरोध में लगातार छठे दिन शनिवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामों का रजिस्ट्री कार्य बंद रहा। रजिस्ट्री न होने से शासन को लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। शनिवार शाम बार एसोसिएशन ने बैठक कर सोमवार से रजिस्ट्री कार्य करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार के चेंबर पर शनिवार शाम हुई तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा रजिस्ट्री के कार्य पर लगातार छह दिन तक लगी रही रोक की समीक्षा की गई। बैठक में बार पदाधिकारियों ने तहसील बार के सभी सदस्यों और दस्तावेज लेखकों की ओर से लगातार छह दिन तक किए गए सहयोग को संगठन की एकता नतीजा बताया गया।
बैठक में लखनऊ में निबंधन विभाग और दस्तावेज लेखक संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में प्रदेश के निबंधन कार्यालयों में चल रही हड़ताल को समाप्त करने पर बनी सहमति पर चर्चा हुई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने कहा कि सोमवार से बिलारी के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामों की रजिस्ट्री का कार्य पूर्व की तरह होगा। बैठक का संचालन तहसील बार के महासचिव सुनील कुमार ने किया। मौके पर बार के पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व सचिव चौधरी अनोद कुमार, जबर सिंह, मोहित सिंह, उपेंद्र सिंह, सुमित चौधरी, बिशन सिंह व अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील बार अध्यक्ष ने बताया कि युवा वकीलों को तहसील परिसर में चेंबर बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराने हेतु एसडीएम से संतोषजनक वार्ता हो गई है। बार अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि तहसीलदार न्यायालय में बेमियादी न्यायिक कार्य स्थगन लगातार पांचवें दिन शनिवार को भी जारी रहा है। इस मुद्दे पर सोमवार सुबह तहसील बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन



फोटो परिचय-04,05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें